बंटी की नानी पिछ्ले 5 महिने से अमेरिका प्रवास मे है । पिछ्ले हफ्ते हम अपने एक रिश्तेदार के यहाँ गये, जिंनका लडका बंटी से बडा है । उसे School मे अमेरिकन खाना (पास्ता, बर्गर) ले जाने की ज़िद्द है । School मे हिन्दुस्तानी खाना ले जाने पर अमेरिकन बच्चे नाक सिकोड लेते है । यह सब सुनकर नानी परेशान हो गयी । चिंता मे पढ गयी की बंटी और चंटी School जायेंगे तो क्या खायेंगे ? हमने समझाया की यह सब Presentation और पैकिंग से ठिक हो जायेगा । यदि दाल को Lentil Soup बोलकर, रोटी को Wrap बनाकर पैक करो तो अमेरिकन खुशी खुशी खा लेते है । गरम मसाला और मिर्ची से थोडा परहेज रखना पढता है । और एक बार उन्हें स्वाद लग जाये तो कोइ भी डिश हजम कर जाते है ।
काफी दिनो बाद office से एक हफ्ते की छुट्टी मिली । 3 दिन तो इधर उधर करते करते निकल गया । इस बीच 2-3 हिन्दी फिल्मे DVD पर देख ली । आजकल देशी DVD भी नकली मिलने लगे है ।
हम तो असली समझ कर ले आते है, बाद मे पता चलता है कि सिनेमा हाल के अन्दर विडियो लगाकर कापी किया हुआ है । खैर नकल मे हम देशी हर चीज मे अव्वल है, चाहे वो हिन्दी फिल्म हो या कोई फिल्मी गाना । नकल से एक कालेज का वाक्या याद आ गया । हमारे एक मित्र ने 1 calculator मे बहुत सारे जवाब feed करके परीक्षा देने पहुंच गये । उन्होने सोचा की आम प्रोफेसर को क्या पता चलेगा । उस दिन उनकी किस्मत फुटी हुइ थी, रूम मे Computer के प्रोफेसर की duty लग गइ । प्रोफेसर भी चालाक, Calculator उथाया, बिना कुछ बोले सब कुछ मिटा के (reset) वापस दे दिया । उसके बाद तो उस मित्र की हालत देख्नने लायक थी, हो गया उनका पर्चा गोल ।
Hello दोस्तो । मै विकास a.k.a Vicky उर्फ परदेशी , अमेरिका के Boston शहर से ब्लोग लिखता हू । मै यहाँ अपनी पत्नि प्राची उर्फ चन्द्रमुखी और दो बेटो बंटी और चंटी के साथ रह्ता हू । मैने यह ब्लोग अपनी ज़िन्दगी के कुछ लम्हे आपको बताकर हसाने, रुलाने (और पकाने) की कोशिश करुंगा । मेरे ब्लोग मे Bollywood फिल्मो का मसाला और Hollywood का रोमांच डालने की कोशिश करुंगा ।
Flashback
सन 1975 – हिन्दुस्तान पर इन्दिरा गान्धी का राज था । अचनक उन्हें क्या सूझा के Emergency लगा दी । ऍसे घंघोर अन्धेरे मैं एक बालक का जन्म हुआ । आकाशवानी हुइ कि यह लडका आगे चलकर भारत पर राज करेगा, यदि सारे मन्दिरो का चढावा इसे दिया जाये । ऐसा कुछ नहीं हुआ । वह लडका गली गली शहर शहर भटका हुआ अपनी ज़िन्दगी बिता रहा था । एकदिन उसे कचरे के डिब्बे मे एक किताब मिली – Learn Java in 30 Days | बस क्या था, उसने पुरी किताब रट डाली । और पहुंच गया अमेरिका H1-B Visa जुगाड कर । आगे की कहानी आप इस ब्लोग पर पढ सकते है...